इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चंर फाइनैंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) की आधिकारिक वेबसाइट पर आपका स्वागत है Welcome to official website of India Infrastructure Finance Company Ltd (IIFCL)
Welcome to official website of India Infrastructure Finance Company Ltd इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चंर फाइनैंस कंपनी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर आपका स्वागत है


निदेशक मंडल

निदेशक मंडल

श्री रोहित ऋषि

प्रबंध निदेशक इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड

श्री रोहित ऋषि बैंकिंग और वित्तीय सेवा क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव रखते हैं। आईआईएफसीएल में शामिल होने से पहले, आपने महाराष्ट्र बैंक में कार्यकारी निदेशक के रूप में सेवाएं दीं और इंडियन बैंक में फील्ड महाप्रबंधक(FGM) के रूप में भी कार्य किया, जहां आपने अग्रणी नेतृत्व और रणनीतिक दायित्‍वों को संभाला।

आप के पास विभिन्न उद्योगों में व्यापक क्रेडिट अनुभव है। नीति डिज़ाइन और कार्यान्वयन में आप के काम ने नियामक अनुपालन को मजबूत करने और संतुलित जोखिम ढांचे को बनाए रखने में योगदान दिया है। आप बैंकिंग उत्पादों के विकास और डिजिटल तथा नवाचारात्मक परिचालन ढांचे को अपनाने से भी जुड़े रहे हैं।

शैक्षणिक रूप से, श्री रोहित ऋषि बी.टेक(टेक्सटाइल्स), एमबीए (फाइनेंस) और सीएआईआईबी(CAIIB) हैं। आप ने 1995 में इंडियन बैंक में इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट ऑफिसर के रूप में अपने पेशेवर करियर को प्रारंभ किया और तब से आप ने क्रेडिट, परिचालन, नीति निर्माण और उत्पाद विकास के क्षेत्र में विभिन्न भूमिकाएँ निभाई हैं।

श्री पलाश श्रीवास्तव

उप प्रबंध निदेशक इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड

श्री पलाश श्रीवास्तव इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग में एक प्रतिष्ठित अग्रणी व्‍यक्ति हैं, जिनके पास सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी), संरचित वित्त और क्षमता निर्माण में लगभग तीन दशकों की विशेषज्ञता है। अपने पूरे करियर के दौरान, आप सड़क, बंदरगाह, हवाई अड्डे, रेलवे, शहरी परिवहन, जल आपूर्ति और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए परियोजना मूल्यांकन, दीर्घकालिक वित्तपोषण और संरचित निवेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। आप की विशेषज्ञता एयरोस्पेस, अंतरिक्ष, कृषि भंडारण, औद्योगिक पार्क, विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड), आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, स्वास्थ्य सेवा और पर्यटन जैसे उभरते क्षेत्रों में व्‍याप्‍त है। आईआईएफसीएल में, आप दीर्घकालिक परियोजना वित्तपोषण को आगे बढ़ाने, संरचित ऋण के माध्यम से निजी क्षेत्र की भागीदारी को सुविधाजनक बनाने और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के सफल निष्पादन को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।

आप ने राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा नीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, राष्ट्रीय पीपीपी क्षमता निर्माण कार्यक्रम, शहरीकरण के वित्तपोषण के लिए कार्य समूह-12वीं पंचवर्षीय योजना, परिवहन के लिए राकेश मोहन समिति और बुनियादी ढांचा विकास के पीपीपी मॉडल के पुनरीक्षण और पुनरोद्धार पर केलकर समिति में योगदान दिया है।

आप ने हरित वित्तपोषण की सुविधा के लिए बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए पर्यावरण रेटिंग मानक तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे सीओपी 21 में लॉन्च किया गया था। आप ने संरचित वित्तीय समाधानों का भी बीड़ा उठाया है और बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचा विकास के लिए समूहन(सिंडिकेशन) का प्रबंधन किया है।

आईआईएफसीएल में जुड़ने से पहले, आप ने आईआईएफसीएल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (आईपीएल), आईडीएफसी ग्रुप, क्रिसिल, फीडबैक वेंचर्स, आईएलएंडएफएस और आदित्य बिड़ला ग्रुप सहित तमाम संगठनों में प्रमुख अग्रणी पदों पर कार्य किया है।

आप ने आरए पोद्दार इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, मुंबई से एमबीए और मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी), जयपुर से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है।

श्री चंद्रदीप कुमार झा

सांख्यिकी सलाहकार, वित्तीय सेवा विभाग (DFS),
भारत सरकार

श्री चंद्रदीप कुमार झा (आईएसएस:2000) को भारत सरकार के अंतर्गत विभिन्न प्रमुख पदों पर दो दशकों से अधिक की विशिष्ट सेवा का अनुभव हैं। आपने दिल्ली विश्वविद्यालय से सांख्यिकी में स्नातकोत्तर की उपाधि ग्रहण की है। वर्तमान में आप वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) में सांख्यिकी सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं तथा आपके पास भारत सरकार के कई केंद्रीय मंत्रालयों में कार्य करने का व्यापक तथा विविध अनुभव हैं।

अपने संपूर्ण कार्यकाल के दौरान, आपने डेटा विश्लेषण, समन्वयन, निगरानी, पर्यवेक्षण और नीति निर्माण के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आपकी विशेषज्ञता का दायरा सांख्यिकीय मामलों से संबंधित अंतरराष्ट्रीय सहयोग, राष्ट्रीय सांख्यिकीय प्रणाली में सुधार, व्यवसाय करने में सरलता, औद्योगिक विकास तथा प्रमुख सरकारी पहलों के कार्यान्वयन सहित कई क्षेत्रों तक विस्तृत है।

विशेषज्ञता तथा अनुभव के प्रमुख क्षेत्र:

• वित्तीय सेवा विभाग (DFS): आपने वित्तीय नीतियों और प्रणालियों को सदृढ़ बनाने हेतु समन्वयन और डेटा विश्लेषण प्रयासों का नेतृत्व किया।
• सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (MoSPI): आपने सांख्यिकीय विषयों पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में सक्रिय भूमिका तथा संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग जैसे वैश्विक निकायों के साथ निकट समन्वय स्थापित किया। इसके अतिरिक्त, भारत की राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणाली में सुधार तथा भारतीय सांख्यिकी संस्थान से संबंधित प्रशासनिक/कानूनी मामलों में विशेष योगदान दिया है।
• वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (MoCI): आपने ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस(कारोबार करने में आसानी) पहल, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए बिज़नेस रिफॉर्म एक्शन प्लान तथा दिल्ली- मुंबई औद्योगिक गलियारे और राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारे विकास व क्रियान्वयन ट्रस्ट जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के विकास में प्रमुख भूमिकाएँ निभाईं हैं। साथ ही, आपने प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों(CPSUs) के पूंजीगत व्यय (CAPEX) निगरानी और बड़े केंद्रीय क्षेत्र परियोजनाओं में निवेश ट्रैकिंग का भी निरीक्षण किया है। आपने यह सभी कार्य औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग में रहते हुए किया।
• गृह मंत्रालय (एमएचए): आपने भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त के कार्यालय में काम करते समय, भारत की नागरिक पंजीकरण प्रणाली, नमूना पंजीकरण प्रणाली तथा जनगणना 2011 में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

सुश्री लया माददुरी

सरकार द्वारा नामित निदेशक

सुश्री लया मद्दुरी असम-मेघालय कैडर के 2010 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। उन्होंने बिट्स(BITS) पिलानी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है।

पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, पब्लिक फाइनेंस, ग्रामीण विकास और प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग व कार्यान्वयन के क्षेत्रों में एक दशक से अधिक के शानदार अनुभव के साथ, सुश्री मद्दुरी ने राज्य और केंद्र सरकार दोनों स्तरों पर कई महत्वपूर्ण नेतृत्वकारी पदों पर काम किया है और नीति निर्माण व परियोजनाओं के कार्यान्वयन में योगदान दिया है।.

असम सरकार में, आपने वित्त विभाग और विज्ञान, प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन विभाग में सचिव के तौर पर काम किया है, साथ ही असम फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन की प्रबंध निदेशक भी रहीं हैं। आप का ज़मीनी स्तर का काम असम के ग्रामीण और दूर-दराज़ इलाकों से शुरू हुआ, जहाँ आप ने माजुली में सब-डिविजनल ऑफिसर (सिविल) और बाद में ज़िला ग्रामीण विकास एजेंसी में परियोजना निदेशक के तौर पर सेवाएँ दीं। आप ने मुख्यमंत्री कार्यालय में 'ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी' के तौर पर भी काम किया और महिला एवं बाल विकास से जुड़े मामलों को देखा।

2015 और 2020 के बीच, आप ने सोनितपुर, डिब्रूगढ़ और कछार ज़िलों में डिप्टी कमिश्नर के तौर पर काम किया। इस दौरान आप ने ज़िला स्तर पर विकास के ऐसे बड़े बदलाव वाले काम किए जो शासन(गवर्नेंस) में सुधार, बेहतर पब्लिक सर्विस डिलीवरी और समग्र विकास (इनक्लूसिव ग्रोथ) पर केंद्रित थे। आप ने पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ नीतिगत उपायों को आगे बढ़ाने में भी गहरी रूचि दिखाई।

अपनी मौजूदा ज़िम्मेदारी से पहले, सुश्री मद्दुरी ने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में निदेशक के तौर पर काम किया, जहाँ आप इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) और वर्ल्ड बैंक से जुड़े मामलों को संभालती थीं।

अभी आप इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस सेक्रेटेरिएट में संयुक्‍त सचिव के पद पर हैं और अपने आधिकारिक पद के कारण कई संस्थानों और संगठनों के बोर्ड में नॉमिनी भी हैं। उनकी विशेषज्ञता के क्षेत्रों में आर्थिक नीति, इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग, पब्लिक फाइनेंस, संस्थागत गवर्नेंस और विकास प्रशासन शामिल हैं।

सुश्री मद्दुरी के पास ज़मीनी स्तर पर प्रशासनिक अनुभव, नीति-निर्माण की विशेषज्ञता और वित्तीय क्षेत्र की जानकारी का अनूठा संगम है, जो आपको पब्लिक गवर्नेंस और विकास के क्षेत्र में एक सम्मानित लीडर बनाता है।

श्री बलदेव पुरुषार्थ

सरकारी नामित निदेशक

श्री पुरुषार्थ 2002 बैच के पंजाब कैडर के एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। आपने पंजाब सरकार और भारत सरकार में विभिन्न क्षेत्रीय और सचिवालयी पदों पर कार्य किया है। वर्तमान में, आप भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। आप कई केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के बोर्ड में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। चंडीगढ़ को 10 लाख से अधिक आबादी वाला खुले में शौच से मुक्त प्रथम शहर बनाने के लिए आपको माननीय प्रधानमंत्री से पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

आप भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम लिमिटेड, भारतीय रेलवे वित्त निगम लिमिटेड, राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना निधि ट्रस्टी लिमिटेड और राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम लिमिटेड के बोर्ड में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं।

श्री पुरुषार्थ ने दिल्ली विश्वविद्यालय, भारत से स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में, आप ने बुनियादी ढांचे में पीपीपी पर विभिन्न पुस्तकों में योगदान दिया है और उन्हें आकार दिया है, जैसे, राज्य पीपीपी इकाइयों की स्थापना के लिए संदर्भ मार्गदर्शिका; पीपीपी परियोजना मूल्यांकन के लिए संदर्भ मार्गदर्शिका; परियोजना कार्यान्वयन मोड चयन के लिए संदर्भ गाइड - वाटरफॉल फ्रेमवर्क; पीपीपी परियोजनाओं के लिए लेनदेन सलाहकार- पैनल के उपयोग के लिए मैनुअल, आदि। आप ने विभिन्न पत्रिकाओं में बुनियादी ढांचे और पीपीपी पर कई लेख भी लिखे हैं।

श्री सी.पी.सारथी रेड्डी

सरकार द्वारा नामित निदेशक

वे वर्तमान में नीति आयोग, भारत सरकार में सलाहकार हैं जिसमें वे परियोजना मूल्यांकन कार्यक्षेत्र के प्रमुख के तौर पर कार्य कर रहे हैं। वे इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और सार्वजनिक मामलों में स्‍नातकोत्‍तर हैं।

उन्‍हें रेल मंत्रालय, योजना आयोग एवं भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड में विभिन्‍न क्षमताओं में कार्य करने का 25 से अधिक वर्षों का अपार अनुभव है। वे इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स के 1997 बैच के अधिकारी हैं।

वे भारतीय रेलवे में प्रमुख रोलिंग स्टॉक खरीद परियोजनाओं की बोली प्रक्रिया व निष्पादन में भी शामिल रहे। इसके अतिरिक्‍त वे रेलवे में पीपीपी रियायतों के लिए मॉडल रियायत करार सहित पीपीपी परियोजनाओं की रूपरेखा बनाने तथा मानक बोली दस्तावेज विकसित करने में भी शामिल रहे।

श्री अमित कुमार श्रीवास्तव

अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक नामिति निदेशक

श्री अमित कुमार श्रीवास्तव ने 24 नवंबर 2025 को पंजाब नेशनल बैंक के बोर्ड में कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था । श्री श्रीवास्तव ने मार्च 1994 में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में एक अधिकारी के रूप में अपने बैंकिंग करियर की शुरुआत की और बैंक के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हुए एक उत्कृष्ट करियर बनाया। आपके पास बैंकिंग क्षेत्र में 31 वर्षों से अधिक का समृद्ध और बहुआयामी अनुभव है।

अपने करियर के दौरान, आपने शाखा बैंकिंग, ट्रेजरी प्रबंधन, जोखिम प्रबंधन और क्रेडिट समीक्षा और निगरानी में कई प्रमुख संचालन और नेतृत्व पदों पर कार्य किया है। आपने बोर्ड ऑफ कॉर्डेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (जो अब पीएसबी एलायंस प्राइवेट लिमिटेड के रूप में जाना जाता है), ड्रुक पीएनबी लिमिटेड भूटान और पीएनबी गिलट्स लिमिटेड में निदेशक के रूप में कार्य किया है। आप का हाल का दायित्व पीएनबी के समूह मुख्य जोखिम अधिकारी (जीसीआरओ) के रूप में था।

आप बीएचयू के पूर्व छात्र हैं , आपने विज्ञान में मास्टर डिग्री और आईसीएफएआई से ट्रेजरी और विदेशी मुद्रा प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त जीएआरपी (यूएसए) से सस्टेनेबिलिटी एंड क्लाइमेट रिस्क (एससीआर) सर्टिफिकेशन, प्रोफेशनल रिस्क मैनेजर और रिस्क इन फाइनेंशियल सर्विसेज सहित विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रमाण-पत्र भी अर्जित किए हैं।