इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चंर फाइनैंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) की आधिकारिक वेबसाइट पर आपका स्वागत है Welcome to official website of India Infrastructure Finance Company Ltd (IIFCL)
Welcome to official website of India Infrastructure Finance Company Ltd इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चंर फाइनैंस कंपनी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर आपका स्वागत है


इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर प्रोजेक्‍ट बॉन्ड

इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर प्रोजेक्‍ट बॉन्ड

"देश में दीर्घकालिक अवसंरचना ऋण बाजारों को बढ़ावा देने के लिए, आईआईएफसीएल पात्र अवसंरचना परियोजनाओं के बॉण्ड में निवेश करके अवसंरचना परियोजना विकासकर्ताओं की सहायता करता है। इस उत्पाद के अंतर्गत, आईआईएफसीएल निजी क्षेत्र की कंपनियों, अवसंरचना निवेश न्यास (इनविट), सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों, सरकारी प्राधिकरणों, नगरपालिकाओं, अवसंरचना परियोजनाओं की विशेष प्रयोजन संस्थाओं (एसपीवी) आदि द्वारा जारी पात्र बॉण्ड में निवेश करता है। इसके अतिरिक्त, आईआईएफसीएल, सेबी के लागू दिशानिर्देशों के अनुसार, किसी विशिष्ट निर्गम या निर्गम श्रृंखला के आधार निर्गम आकार के 30% तक एंकर निवेशक के रूप में भाग ले सकता है। आईआईएफसीएल पात्र निर्गमों में 100% तक की बोली लगा सकता है।"