इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चंर फाइनैंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) की आधिकारिक वेबसाइट पर आपका स्वागत है Welcome to official website of India Infrastructure Finance Company Ltd (IIFCL)
Welcome to official website of India Infrastructure Finance Company Ltd इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चंर फाइनैंस कंपनी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर आपका स्वागत है


रूपरेखा

रूपरेखा

भविष्य का वित्तपोषण न्यास

इंडिया इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर फाइनेंस लिमिटेड (आईआईएफसीएल) भारत सरकार की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है, जिसकी स्थापना वर्ष 2006 में भारत में व्यवहार्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को दीर्घकालिक वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु की गई थी।
31 मार्च 2026 तक कंपनी की अधिकृत एवं चुकता पूंजी क्रमशः ₹10,000 करोड़ एवं ₹9,999.92 करोड़ थी। इंडिया इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर फाइनेंस लिमिटेड सितंबर 2013 से भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के साथ एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी - गैर-जमा स्वीकार करने वाली - बुनियादी ढांचा वित्त कंपनी (एनबीएफसी-एनडी-आईएफसी) के रूप में पंजीकृत है तथा भारतीय रिजर्व बैंक के लागू मानदंडो का विवेकपूर्ण पालन करती है।
एक दीर्घकालिक ऋणदाता संस्था के रूप में, आईआईएफसीएल पात्र बुनियादी ढांचा उप-क्षेत्रों एवं उत्पाद पेशकशों के संदर्भ में सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे विविधीकृत बुनियादी ढांचा ऋणदाताओं में से एक है। यह निर्माणाधीन एवं परिचालन दोनों प्रकार की परियोजनाओं को विभिन्न उत्पादों के माध्यम से वित्तपोषण प्रदान करती है, जिनमें प्रत्यक्ष ऋण, अधीनस्थ ऋण, आवधिक ऋण जोखिम का अधिग्रहण एवं संवर्धन, में ऋण निवेश तथा बुनियादी ढांचा परियोजना बॉन्ड शामिल हैं। ये वित्तीय समाधान भारत सरकार द्वारा अधिसूचित “बुनियादी ढांचा उप-क्षेत्रों की समन्वित मास्टर सूची” के अंतर्गत आने वाले सभी बुनियादी ढांचा उप-क्षेत्रों में प्रदान किए जाते हैं, जिनमें भारतीय रिजर्व बैंक के साथ एनबीएफसी-आईएफसी के रूप में पंजीकृत होने के कारण आईआईएफसीएल के लिए कम से कम 75% ऋण सीमा (एक्सपोजर) बनाए रखना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, आईआईएफसीएल अपने कुल ऋण सीमा (एक्सपोजर) का 25% तक संबद्ध बुनियादी ढांचा क्षेत्रों, जैसे विद्युत वाहन, सौर सेल, पैनल एवं मॉड्यूल, ग्रीन हाइड्रोजन/अमोनिया परियोजनाएँ, जैव ईंधन आदि में ऋण प्रदान कर सकती है। (पात्र क्षेत्रों की विस्तृत सूची “गतिविधियों का दायरा” में उपलब्ध है।)
स्वतंत्र आधार पर, 31 मार्च 2026 तक आईआईएफसीएल ने प्रत्यक्ष ऋण, ऋण हस्तांतरण वित्त, पुनर्वित ऋण संवर्धन, इन्विटीज़, और बॉन्ड के तहत 890 से अधिक परियोजनाओं के लिए ₹3,64,491 करोड़ की संचयी सकल स्वीकृतियाँ तथा ₹1,89,476 करोड़ के संचयी वितरण किए |

सहायक कंपनियाँ

1. आईआईएफसी (यूके) लिमिटेड: आईआईएफसी (यूके) की स्थापना अप्रैल 2008 में भारत में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को क्रियान्वित करने वाली कंपनियों को पूंजीगत उपकरणों के आयात हेतु विदेशी मुद्रा में वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। 31 मार्च 2026 तक, आईआईएफसी (यूके) ने यूएसडी 5.08 बिलियन की संचयी ऋण स्वीकृतियाँ तथा यूएसडी 2.61 बिलियन के संचयी वितरण किए हैं। आईआईएफसी (यूके) को आरबीआई से यूएसडी 5 बिलियन की ऋण सीमा प्राप्त थी, जो मार्च 2024 तक वैध थी, जिसमें से यूएसडी 2.5 बिलियन का उपयोग किया गया। इसके अतिरिक्त, आईआईएफसी (यूके) ने यूके बाजार से यूएसडी 250 मिलियन भी उधार लिए हैं। कंपनी की अधिकृत पूंजी यूएसडी 500 मिलियन तथा चुकता पूंजी यूएसडी 150 मिलियन है।
2. आईआईएफसीएल प्रोजेक्ट लिमिटेड (आईपीएल): आईपीएल की स्थापना फरवरी 2012 में भारत में बुनियादी ढांचा के संवर्धन एवं विकास हेतु केंद्र/राज्य सरकारों, स्थानीय निकायों एवं अन्य हितधारकों को परामर्श सेवाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। आज यह कंपनी वित्तीय परामर्श, लेनदेन परामर्श, नीति समर्थन तथा सिंडिकेशन सेवाएँ प्रदान करती है तथा सड़क, विद्युत, हवाई अड्डा, एयरोस्पेस एवं बंदरगाह क्षेत्रों में गहन विशेषज्ञता रखती है, जो मुख्यतः पीपीपी आधार पर संरचित हैं। आईपीएल ने ₹1.20 लाख करोड़ से अधिक की कुल परियोजना लागत वाली बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का परामर्श एवं मूल्यांकन किया है। कंपनी वर्तमान में अंतरिक्ष एवं एमएसएमई क्षेत्रों में रणनीतिक लेनदेन निष्पादित कर रही है। आईपीएल का आईएफएससी, जीआईएफटी सिटी में शाखा कार्यालय है तथा यह आंध्र प्रदेश, मेघालय, मिजोरम एवं तमिलनाडु के राज्य विभागों/प्राधिकरणों के साथ मुख्यतः शहरी बुनियादी ढांचा, सड़क, बंदरगाह, पर्यटन एवं पर्यावरण क्षेत्रों में परियोजनाओं की अवधारणा एवं कार्यान्वयन कार्यक्रम संचालित कर रही है। 31 मार्च 2026 तक कंपनी की चुकता पूंजी ₹4.75 करोड़ तथा निवल मूल्य ₹26.55 करोड़ है।
3. आईआईएफसीएल एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड: आईआईएफसीएल म्यूचुअल फंड की प्रायोजक होने के नाते, मार्च 2012 में आईएएमसीएल की स्थापना की थी ताकि आईआईएफसीएल म्यूचुअल फंड द्वारा प्रारंभ किए गए विभिन्न अवसंरचना ऋण निधि योजनाओं के अंतर्गत परिसंपत्तियों का प्रबंधन किया जा सके। आईआईएफसीएल म्यूचुअल फंड (आईडीएफ) के न्यासी मंडल ने उच्च अनुपालन लागत के कारण मौजूदा योजनाओं को पूर्वावधि में बंद करने का निर्णय लिया। सेबी की स्वीकृति के पश्चात, आईएएमसीएल ने सितंबर 2023 में संबंधित योजनाओं के यूनिट धारकों को मोचन भुगतान कर दिया। इसके अतिरिक्त, म्यूचुअल फंड लाइसेंस समर्पण हेतु सेबी को आवेदन प्रस्तुत किया गया है।

वित्तपोषण के स्रोत

आईआईएफसीएल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों बाज़ारों से निधि जुटाता है।

घरेलू स्रोत

आईआईएफसीएल विभिन्न उपयुक्त साधनों के माध्यम से बाजार से अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक ऋण जुटाती है। 31 मार्च 2026 तक, आईआईएफसीएल की कुल घरेलू उधारी ₹58,934 करोड़ थी, जिसमें ₹33,605 करोड़ गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों (एनसीडी) के माध्यम से, ₹12,331 करोड़ अल्पकालिक उधारियों से तथा ₹12,997 करोड़ टर्म-लोन के माध्यम से जुटाए गए थे।

अंतरराष्ट्रीय स्रोत

आईआईएफसीएल ने एशियाई विकास बैंक (एडीबी), विश्व बैंक, केएफडबल्यू, यूरोपीय निवेश बैंक (ईआईबी) तथा जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) जैसे बहुपक्षीय एवं द्विपक्षीय वित्तीय संस्थानों के साथ मजबूत संबंध स्थापित किए हैं। 31 मार्च 2026 तक, कंपनी के पास क्रमशः यूएसडी 1247 मिलियन, यूएसडी 109 मिलियन, यूरो 13 मिलियन, यूरो 127 मिलियन तथा जेपीवाई 34,439 मिलियन की ऋण सीमाएँ उपलब्ध थीं। आईआईएफसीएल ने वर्ष 2025-26 में एसएमबीसी से जेपीवाई 26,000 मिलियन की अपनी पहली बाह्य वाणिज्यिक उधारी (ईसीबी) भी जुटाई।
इन संबंधों ने आईआईएफसीएल को दीर्घकालिक संसाधन जुटाने, अभिनव वित्तीय उत्पाद विकसित करने तथा पर्यावरण एवं सामाजिक सुरक्षा ढाँचे एवं खरीद प्रक्रियाओं से संबंधित श्रेष्ठ प्रथाओं को अपनाने में सहायता प्रदान की है। 

रेटिंग

आईआईएफसीएल के विभिन्न घरेलू दीर्घकालिक उधार (बॉन्ड्स) को विभिन्न रेटिंग एजेंसियों द्वारा ‘एएए’ रेटिंग प्रदान की गई है।

आईआईएफसीएल स्नैपशॉट

मुख्य वित्तीय आंकड़े

( ₹ करोड़ ) 

विवरण वित्‍तीय वर्ष 21 वित्‍तीय वर्ष 22 वित्‍तीय वर्ष 23 वित्‍तीय वर्ष 24
वित्‍तीय वर्ष 25वित्‍तीय वर्ष 26
कुल परिसंपत्तियाँ 
55,525 56,964 57,094 65,49381,57298,481
निवल मूल्‍य  10,654 11,737 12,878 14,26616,39517,898
शुद्ध लाभ  285 514 1,076 1,5522,1651,379
अवसंरचना ऋण 
36,689 39,352 42,271 51,01769,90481,714

( ₹ करोड़ )

31 मार्च 2026 तक उत्पाद-वार संचयी    

                                                स्वीकृतियाँ
                                                               वितरण
प्रत्यक्ष ऋण  1,43,884 65,512
ऋण हस्तांतरण वित्त  51,676 32,308
पुनर्वित्त  1,01,397 63,151
बॉण्ड्स 
49,877 22,178
बुनियादी ढांचा निवेश न्यास (इन्विटीज़)
15,220 6,328
साख संवर्धन (क्रेडिट एन्हांसमेंट) 2,436-
कुल योग
3,64,491 1,89,476